टाटीझरिया अपहरण कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख की फिरौती वसूली का आरोप

टाटीझरिया अपहरण कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख की फिरौती वसूली का आरोपपुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को पंचम महतो अपने साथी रामलाल हांसदा के साथ मजदूर लाने जा रहे थे। इसी दौरान पानीमाको जंगल के पास हथियार के बल पर उनका अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने 2 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद उन्हें छोड़ा था।

Sep 29, 2026 - 18:35

घटना की जांच के लिए एसडीपीओ विष्णुगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4,500 रुपये नकद और घटना के दौरान पहना गया एक टी-शर्ट बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अपहरण की घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0