WhatsApp चैट से खुलेगा नशे के नेटवर्क का राज, चतरा में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
चतरा: चतरा पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है। आरोपी के पास से अपाची मोटरसाइकिल, iPhone, चांदी की चेन और नकदी भी जब्त की गई है।
चतरा:- चतरा पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है। आरोपी के पास से अपाची मोटरसाइकिल, iPhone, चांदी की चेन और नकदी भी जब्त की गई है।
कार्रवाई गिद्धौर थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित सलीमपुर मोड़ के पास की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा गांव निवासी निराला कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, घेराबंदी कर पकड़ा
एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नशे की खेप लेकर एक युवक इलाके से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर सलीमपुर मोड़ के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान चतरा की ओर से अपाची मोटरसाइकिल पर आ रहे युवक की नजर पुलिस टीम पर पड़ी। पुलिस के मुताबिक, युवक ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पेक्सा गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा मोटरसाइकिल, iPhone, चांदी की चेन और नकदी भी जब्त की गई।
iPhone की WhatsApp चैट से मिले अहम सुराग
पुलिस जांच में आरोपी के iPhone के WhatsApp अकाउंट की भी जांच की गई। एसपी के अनुसार, मोबाइल में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से संबंधित चैट मिली है। पुलिस ने संबंधित WhatsApp चैट का प्रिंट आउट भी साक्ष्य के तौर पर जब्त किया है।
पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों और आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खरीद-बिक्री के इस मामले से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई जारी : एसपी
एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि चतरा पुलिस जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशे के कारोबारियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अवैध धंधे में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विशेष टीम ने की कार्रवाई
एसपी के निर्देश पर अंचलाधिकारी गिद्धौर अनंत शयनम विश्वकर्मा और पुलिस निरीक्षक सदर बिरेन्द्र हांसदा के संयुक्त नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था।
टीम में गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री सहित रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब जब्त डिजिटल साक्ष्यों, WhatsApp चैट और आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की जानकारी जुटा रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन समेत अन्य पुलिस अधिकारी और अभियान में शामिल जवान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







