वैशाली के स्कूल में दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, घटना के बाद भी आरोपी फरार
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में स्कूल परिसर में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना महनार थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय लावापुर नारायण की बताई जा रही है। आरोप है कि एक युवक स्कूल परिसर में घुसा और छात्रा के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
वैशाली:- बिहार के वैशाली जिले में स्कूल परिसर में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना महनार थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय लावापुर नारायण की बताई जा रही है। आरोप है कि एक युवक स्कूल परिसर में घुसा और छात्रा के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, स्कूल में मौजूद दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक युवक ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही महनार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण भी स्कूल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।
इस घटना के बाद स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।
जमुई के बाद अब वैशाली के स्कूल में छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आने से शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है।
फिलहाल महनार पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पर लगे आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस की आगे की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Tags:
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







