बेगूसराय के ब्लू डायमंड होटल में युवती से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में SIT की छापेमारी
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में होटल ब्लू डायमंड में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म के कथित मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी मनीष और सदर-वन डीएसपी इमरान अहमद ने घटनास्थल पर पहुंचकर होटल के कमरा नंबर 203 की जांच की। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
बेगूसराय:- बिहार के बेगूसराय में होटल ब्लू डायमंड में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म के कथित मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी मनीष और सदर-वन डीएसपी इमरान अहमद ने घटनास्थल पर पहुंचकर होटल के कमरा नंबर 203 की जांच की। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को बाइक पर बैठाकर होटल तक लाने के आरोपी विक्रम कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मारपीट और दुष्कर्म के मुख्य आरोपी रोहित कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है, जो मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी चल रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एसपी मनीष ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद गंभीरता से कार्रवाई की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर एसआईटी गठित की गई है। एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास स्थित ब्लू डायमंड होटल का है। पीड़िता के आरोप के मुताबिक, 27 सितंबर की सुबह वह घर से निकली थी। इसी दौरान जान-पहचान का एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर होटल ले गया। वहां उसे रोहित कुमार होटल के कमरा नंबर 203 में ले गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई और दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया और बाद में वायरल कर दिया गया।
पीड़िता ने इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि वह शिकायत लेकर दिनभर थाने का चक्कर लगाती रही। बाद में एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और वीडियो वायरल किए जाने के आरोप की भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







