समस्तीपुर में राहत वितरण के दौरान नाव पर उमड़ी भीड़, गंगा में जान जोखिम में डालकर पैकेट लेते दिखे लोग

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के हरदासपुर इलाके में गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद अब राहत सामग्री बांटी जा रही है। हालांकि, राहत वितरण के दौरान सामने आई तस्वीरों ने लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत सामग्री लेने की होड़ में लोग अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए।

Sep 29, 2026 - 16:05

जानकारी के अनुसार, हरदासपुर इलाके में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान एक नाव पर बड़ी संख्या में लोग सवार दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि नाव से राहत के पैकेट नदी में फेंककर लोगों तक पहुंचाए जा रहे थे। पैकेट लेने के लिए बच्चों समेत कई लोग गंगा की तेज धारा में उतरते नजर आए।

इस दौरान नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अधिक भीड़ के कारण नाव का संतुलन बिगड़ने का खतरा दिखाई दिया। ऐसे में राहत वितरण के तरीके और नाव पर सुरक्षा के इंतजाम को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना जरूरी है, लेकिन इस दौरान उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। गंगा की तेज धारा में लोगों का उतरना और नाव पर क्षमता से अधिक भीड़ का होना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

अब सवाल उठता है कि राहत सामग्री वितरण के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? क्या नदी में राहत पैकेट फेंककर बांटना सुरक्षित तरीका है? यदि नाव का संतुलन बिगड़ जाता और कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?

फिलहाल राहत वितरण के दौरान सामने आई इन तस्वीरों ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0