राज्य स्तरीय प्री-आरडी कैंप में मगध विश्वविद्यालय की टीम ने लिया भाग, ड्रिल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्वयंसेवकों ने दिखाया उत्साह

राज्य स्तरीय प्री-आरडी कैंप-2027 में भाग लेने के लिए मगध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की टीम पटना पहुंची।

Sep 29, 2026 - 19:12
राज्य स्तरीय प्री-आरडी कैंप में मगध विश्वविद्यालय की टीम ने लिया भाग, ड्रिल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्वयंसेवकों ने दिखाया उत्साह

गयाजी। राज्य स्तरीय प्री-आरडी कैंप-2027 में भाग लेने के लिए मगध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की टीम पटना पहुंची। मगध विश्वविद्यालय एनएसएस के समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार के दिशा-निर्देश में टीम का नेतृत्व गया कॉलेज, गया के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने किया। कैंप में मगध विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 14 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। गया कॉलेज की ओर से रिया कुमारी, श्रुति कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रगति, आर्यन कुमार एवं प्रियांशु मिश्र ने प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम का आयोजन ए.एन. कॉलेज, पटना, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इसमें बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कैंप के दौरान ड्रिल प्रैक्टिस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वयंसेवकों की प्रतिभा और प्रदर्शन का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अबू बकर, ए.एन. कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत, राष्ट्रीय सेवा योजना बिहार एवं झारखंड के निदेशक विनय कुमार सिंह, यूथ ऑफिसर दीपक मंडल एवं प्रियव्रत मंडल सहित अन्य पदाधिकारी और अतिथि उपस्थित रहे। डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि प्री-आरडी कैंप स्वयंसेवकों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे शिविरों के माध्यम से स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों के लिए तैयार किया जाता है। गया कॉलेज के स्वयंसेवकों ने ड्रिल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर महाविद्यालय एवं मगध विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0