गयाजी में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय पाल सिंह तोमर ने किया पिंडदान, प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं उड़ीसा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर जी के गयाजी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया।
गयाजी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं उड़ीसा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर जी के गयाजी आगमन पर भाजपा बिहार प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा जी ने अंगवस्त्र और विष्णु चरण भेंटकर उनका स्वागत किया। तोमर जी ने अपनी पत्नी तथा सचिव प्रफुल्ल अग्रवाल जी के साथ पूर्वजों का विधि-विधान से पिंडदान एवं श्राद्ध कर्म किया और पितरों की आत्मा की शांति व मोक्ष की कामना की। इस अवसर पर गयाजी जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर जी ने मोमेंटो भेंटकर उनका अभिनंदन किया। एडीएम परितोष कुमार जी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। तोमर जी ने गया की धार्मिक परंपराओं को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर बताया तथा पितृपक्ष मेले में जिला प्रशासन और बिहार सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी, संतोष ठाकुर जी और कमल सिन्हा जी भी उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





