WorldSkills Shanghai 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, NIFT छात्रों ने जीते 2 सिल्वर मेडल

नई दिल्ली: WorldSkills Shanghai 2026 में भारत के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के छात्रों ने विभिन्न स्किल कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 सिल्वर मेडल और 1 Medal for Excellence हासिल किया।

Sep 29, 2026 - 16:48
WorldSkills Shanghai 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, NIFT छात्रों ने जीते 2 सिल्वर मेडल

नई दिल्ली:- WorldSkills Shanghai 2026 में भारत के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के छात्रों ने विभिन्न स्किल कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 सिल्वर मेडल और 1 Medal for Excellence हासिल किया।

डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन में कोविद अजय गंग्राडे ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं रिटेल सेल्स कैटेगरी में सानिया जोशी ने भारत के लिए दूसरा सिल्वर मेडल जीता।

फैशन टेक्नोलॉजी में विधि निरवकुमार सुथार को Medal for Excellence से सम्मानित किया गया। वहीं अनुजा अजय वारे ने Visual Merchandising में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

WorldSkills Shanghai 2026 में NIFT छात्रों की उपलब्धि भारत के फैशन, क्रिएटिव और स्किल डेवलपमेंट क्षेत्र में वैश्विक स्तर की प्रतिभा को दर्शाती है। यह प्रदर्शन युवाओं के कौशल और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में उनकी क्षमता को भी रेखांकित करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0