पितृपक्ष मेला में एनसीसी कैडेटों की सेवा से श्रद्धालुओं को मिल रही राहत, विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में देश-विदेश से आए पिंडदानियों की निःस्वार्थ भाव से कर रहे सहायता -कर्नल पंकज

6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट विष्णुपद मंदिर, देवघाट, सीताकुंड क्षेत्र में देश-विदेश से पहुंचे पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।

Sep 29, 2026 - 18:00
पितृपक्ष मेला में एनसीसी कैडेटों की सेवा से श्रद्धालुओं को मिल रही राहत, विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में देश-विदेश से आए पिंडदानियों की निःस्वार्थ भाव से कर रहे सहायता -कर्नल पंकज

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट विष्णुपद मंदिर, देवघाट, सीताकुंड क्षेत्र में देश-विदेश से पहुंचे पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। कैडेटों द्वारा श्रद्धालुओं की सहायता करने के साथ-साथ उन्हें पिंडदान स्थल, पूजा-पाठ, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। कैडेटों की सेवा भावना से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है। इस मौके पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र ने कहा कि एनसीसी कैडेटों को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। पितृपक्ष मेला जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सेवा करना कैडेटों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कैडेट पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता करें। उन्होंने कैडेटों के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और समाजसेवा की भावना मजबूत होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0