नाई समाज पर अश्लील गाने के विरोध में रांची DC को ज्ञापन, साइबर क्राइम DSP को कार्रवाई का निर्देश
रांची: नाई समाज को लेकर कथित तौर पर अश्लील और अपमानजनक गाना प्रसारित किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन, झारखंड प्रदेश, रांची के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 29 सितंबर 2026 को रांची उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने YouTube चैनल ‘Lajawab Music’ पर प्रसारित गाने को लेकर कार्रवाई की मांग की।
रांची: नाई समाज को लेकर कथित तौर पर अश्लील और अपमानजनक गाना प्रसारित किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन, झारखंड प्रदेश, रांची के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 29 सितंबर 2026 को रांची उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने YouTube चैनल ‘Lajawab Music’ पर प्रसारित गाने को लेकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गायक गणेश लाजवाब यादव द्वारा ‘बाप चलावे सैलून बेटी दिखावे बैलून’ नाम से प्रसारित गीत से नाई समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने इसे महिलाओं की गरिमा और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताते हुए संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
साइबर क्राइम डीएसपी को कार्रवाई का निर्देश
संगठन के अनुसार, रांची उपायुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में साइबर क्राइम डीएसपी से फोन पर बात की और मामले में तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि उपायुक्त ने झारखंड में संबंधित YouTube चैनल के खिलाफ कार्रवाई कराने और गायक के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संगठन के मुताबिक, उपायुक्त ने इस मामले में बिहार सरकार को भी पत्र भेजने की बात कही, ताकि बिहार में भी संबंधित चैनल और गायक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
संगठन ने रखीं चार प्रमुख मांगें
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से संबंधित YouTube चैनल पर कार्रवाई, गायक गणेश लाजवाब यादव और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा भविष्य में इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री पर रोक लगाने की मांग की।
संगठन ने ज्ञापन में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग भी रखी है। ज्ञापन में धारा 153A और धारा 505 का भी उल्लेख किया गया है।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य हुए शामिल
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सह वार्ड 38 पार्षद अवधेश कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री सह प्रदेश पर्यवेक्षक मनोज कुमार शर्मा, संरक्षक रामवृक्ष ठाकुर, जिला निगरानी अध्यक्ष अनुज कुमार ठाकुर, 84 महासभा जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष युवा नाई संघ राजू ठाकुर समेत संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा मनोज ठाकुर, आदित्य ठाकुर, रामशरण ठाकुर, गणेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, दिलीप ठाकुर, बबलू ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, धुर्वा अध्यक्ष त्रिवेणी ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर और रानू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नाई समाज के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
संगठन ने उपायुक्त द्वारा मामले में संज्ञान लेने और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर उनका आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







