D.El.Ed 2024-26 का रिजल्ट अब तक जारी नहीं, BSEB कार्यालय पहुंचे विद्यार्थी; TR-4 भर्ती में दस्तावेज को लेकर बढ़ी चिंता
पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से संचालित D.El.Ed 2024-26 सत्र के विद्यार्थियों का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। विद्यार्थियों के मुताबिक, परीक्षा 27 जुलाई 2026 तक पूरी हो चुकी है, लेकिन करीब दो महीने बाद भी रिजल्ट और संबंधित प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

रिजल्ट में देरी के बीच TR-4 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में D.El.Ed की मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में समय पर दस्तावेज नहीं मिलने से उन्हें भर्ती प्रक्रिया में परेशानी होने की आशंका है।
इसी मांग को लेकर D.El.Ed 2024-26 सत्र के विद्यार्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के कार्यालय पहुंचे और रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों की प्रमुख मांग है कि D.El.Ed 2024-26 का रिजल्ट तत्काल जारी किया जाए, इसके साथ मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और डिग्री भी जल्द उपलब्ध कराई जाए।
विद्यार्थियों ने यह भी मांग की है कि रिजल्ट और प्रमाण-पत्र जारी होने में देरी के कारण TR-4 शिक्षक भर्ती में आवेदन करने वाले D.El.Ed 2024-26 के विद्यार्थियों को किसी भी तरह के अवसर से वंचित न किया जाए।
विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा पूरी हुए लगभग दो महीने हो चुके हैं और अब रिजल्ट का इंतजार लंबा होता जा रहा है। उन्होंने बिहार बोर्ड से जल्द आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0