लोहरदगा में जंगली जीव दिखने से दहशत, तस्वीर के बाद चीता होने की आशंका

लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के कुजरा गांव में जंगली जीव दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इरशाद अंसारी के घर के पास एक जंगली जीव को देखा, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Sep 29, 2026 - 10:41

प्रभारी फॉरेस्टर विक्की कुमार मेहता के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराई गई तस्वीर को देखने पर प्रथम दृष्टया जंगली जीव चीता जैसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विभाग द्वारा जीव की वास्तविक पहचान के लिए जांच और निगरानी की जा रही है।

आशंका जताई जा रही है कि यह जंगली जीव बगडू-पेशरार के जंगलों से निकलकर कुजरा गांव तक पहुंचा और अंधेरे का फायदा उठाकर वापस जंगल की ओर चला गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगली जीव दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की है।

फिलहाल वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि तस्वीर में दिखाई दे रहा जीव वास्तव में चीता है या कोई अन्य वन्यजीव।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0