देवघर के नंदन पहाड़ रोड पर विकास चक्रवर्ती के आवास पर ED की छापेमारी की सूचना, इलाके में हलचल
देवघर: झारखंड के देवघर स्थित नंदन पहाड़ रोड पर विकास चक्रवर्ती के आवास पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम के पहुंचने और छापेमारी किए जाने की सूचना सामने आई है। कार्रवाई की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम आवास के अंदर दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रही है। हालांकि, यह कार्रवाई किस मामले में की जा रही है और इसके पीछे क्या आरोप हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को किन दस्तावेजों या अन्य सामग्रियों की बरामदगी हुई है, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
ईडी की इस कार्रवाई की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, जांच के कारणों और कार्रवाई के परिणाम को लेकर आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0