रांची में 6 शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पूरा रिटायरमेंट बेनिफिट, पेंशन दरबार का 21वां संस्करण आयोजित
रांची: समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले छह शिक्षकों को उनके परिजनों की मौजूदगी में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। खास बात यह रही कि सभी शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सभी देय रिटायरमेंट बेनिफिट प्रदान किए गए।
रांची:- समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले छह शिक्षकों को उनके परिजनों की मौजूदगी में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। खास बात यह रही कि सभी शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सभी देय रिटायरमेंट बेनिफिट प्रदान किए गए।
रांची जिला प्रशासन की ओर से आयोजित पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का यह 21वां संस्करण था। प्रशासन के अनुसार, जनवरी 2025 से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देय लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसका उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मियों को अपने बकाया लाभ के लिए अनावश्यक इंतजार से बचाना है।
समारोह में शिक्षकों के लंबे सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई। इस दौरान कहा गया कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वर्षों तक समर्पित भाव से सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना गौरव की बात है।
इन छह शिक्षकों को दी गई विदाई
समारोह में प्रधानाध्यापक प्रदीप भगत (राजकीय मध्य विद्यालय, बुढ़मू), पोखराज प्रसाद सिन्हा (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, उरुगुट्टू, कांके), पैशेंस तिर्की (राजकीय मध्य विद्यालय, बीआईटी मेसरा, कांके), गीता कुमारी (राजकीय मध्य विद्यालय, सिमलिया, रातू), संगीता रानी (राजकीय मध्य विद्यालय, हेहल, रातू) और नूर बाखला (राजकीय मध्य विद्यालय, हिंदू यूनाइटेड, रांची-2) को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उनसे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और परिवार के साथ सुखद जीवन बिताने की कामना की गई।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और अन्य कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की इस पहल के तहत सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर उनके वित्तीय लाभ उपलब्ध कराने के साथ सम्मानपूर्वक विदाई देने की व्यवस्था की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







