हिंदी विभाग की छात्रा रागिनी कुमारी ने उत्तीर्ण किया यूजीसी नेट, पीजी सत्र 2021-23 की छात्रा ने हिंदी विषय में हासिल की सफलता, कॉलेज में खुशी का माहौल

मिर्जा गालिब कॉलेज की हिंदी विभाग की छात्रा रागिनी कुमारी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) जून 2026 में हिंदी विषय से सफलता हासिल की है। परीक्षा का परिणाम सितंबर 2026 में जारी किया गया।

Sep 30, 2026 - 19:09
हिंदी विभाग की छात्रा रागिनी कुमारी ने उत्तीर्ण किया यूजीसी नेट, पीजी सत्र 2021-23 की छात्रा ने हिंदी विषय में हासिल की सफलता, कॉलेज में खुशी का माहौल

गया जी। शहर के प्रतिष्ठित अल्पसंख्यक महाविद्यालय मिर्जा गालिब कॉलेज की हिंदी विभाग की छात्रा रागिनी कुमारी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) जून 2026 में हिंदी विषय से सफलता हासिल की है। परीक्षा का परिणाम सितंबर 2026 में जारी किया गया। रागिनी कुमारी कॉलेज के हिंदी विभाग में स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2021-23 की छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन, शासी निकाय के सचिव शकील अहमद खान, शासी निकाय के शिक्षाविद सदस्य डॉ. मो. वाइजुल हक, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. इबरार खान, डॉ. सारिम अब्बास, डॉ. अकरम वारिस, डॉ. परवेज वहाब, डॉ. मो. शहनवाज सहित शिक्षकेतर कर्मियों मोहम्मद राशिद अली, हंजला अफरोज और मेंहदी हसन ने रागिनी कुमारी को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0