झारखंड आंदोलनकारियों का मशाल जुलूस, पेंशन और सम्मान की मांग तेज, आज झारखंड बंद का आह्वान
रामगढ़/रजरप्पा: झारखंड आंदोलनकारियों ने पेंशन, पहचान पत्र और मान-सम्मान की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में झारखंड आंदोलन संघर्ष मोर्चा, दुलमी प्रखंड के बैनर तले आंदोलनकारियों ने कुल्ही चौक से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष चितरंजन महतो ने किया। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।

मशाल जुलूस में शामिल आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में उन्होंने अपना खून-पसीना बहाया है, लेकिन आज वास्तविक आंदोलनकारी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार केवल जेल जाने वाले आंदोलनकारियों को ही पेंशन दे रही है, जबकि झारखंड आंदोलन में हजारों लोगों ने भाग लिया था।
जेल जाने की बाध्यता खत्म करने की मांग
प्रखंड अध्यक्ष चितरंजन महतो ने कहा कि सरकार को पेंशन के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त करनी चाहिए। उन्होंने सभी चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से पेंशन देने, पहचान पत्र जारी करने और उचित सम्मान देने की मांग की। इसके साथ ही आंदोलनकारियों के बच्चों को चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में अवसर देने का प्रावधान करने की भी मांग उठाई।
उन्होंने झारखंड संघर्ष समिति की ओर से सरकार को सौंपे गए ज्ञापन पर अविलंब सुनवाई करने की अपील की। आंदोलनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण आंदोलन को तेज किया जा रहा है।
आज झारखंड बंद का आह्वान
अपनी मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने आज पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किया है। उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है।
मशाल जुलूस में प्रखंड अध्यक्ष चितरंजन महतो के अलावा चरण केंवट, रमेश महतो, मनोहर महतो समेत दर्जनों आंदोलनकारी शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0