पीएम मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2026 का किया उद्घाटन, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी भी हुए शामिल
पटना/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026' का उद्घाटन किया। इस वैश्विक आयोजन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। चार दिवसीय सम्मेलन में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, नई तकनीकों को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पटना/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026' का उद्घाटन किया। इस वैश्विक आयोजन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। चार दिवसीय सम्मेलन में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, नई तकनीकों को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
2 से 5 नवंबर तक आयोजित इस सम्मेलन की थीम 'निवेश करें, नवाचार करें, प्रेरित करें' रखी गई है। इसमें 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 40 से ज्यादा मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, निवेशकों, वित्तीय संस्थानों और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की भागीदारी हो रही है।
स्वच्छ ऊर्जा में निवेश और तकनीकी सहयोग पर मंथन
भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक निवेश, औद्योगिक साझेदारी और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधि स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी नई तकनीकों, अनुभवों और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
इस आयोजन में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम कंट्री पार्टनर के रूप में शामिल हो रहे हैं।
13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी
सम्मेलन में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से अक्षय ऊर्जा क्षमता, निवेश के अवसरों और विनिर्माण क्षेत्र की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।
इसमें बिहार के अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
बिहार के लिए निवेश और रोजगार के नए अवसर
इस वैश्विक सम्मेलन में बिहार की भागीदारी राज्य की अक्षय ऊर्जा क्षमता और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर है।
सम्मेलन के माध्यम से बिहार में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने, नई तकनीकों को अपनाने और औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा देने की संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं। इससे राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के विकास के साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की इस वैश्विक आयोजन में भागीदारी को बिहार की अक्षय ऊर्जा और निवेश संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







