SL vs IND: कुलदीप यादव की मुश्किलें नहीं हो रही कम, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं ड्रॉप
SPORTS DESK : भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने गाले टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी में 14 ओवर गेंदबाजी की और 65 रन देकर 1 विकेट लिए। वहीं, दूसरी पारी में 11 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 38 रन दिए। वहीं बाएं हाथ के दो अन्य स्पिन गेंदबाजों युवा मानव सुथार ने दोनों पारियों को मिलाकर 45.2 ओवर गेंदबाजी की और 10 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने दोनों पारियों को मिलाकर 44 ओवर फेंके और 4 विकेट लिए।
फिंगर स्पिनर को श्रीलंका में मदद
श्रीलंका की पिचों पर फिंगर स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। यही वजह है कि पहले टेस्ट में कुलदीप ज्यादा छाप नहीं छोड़ पाए। कुलदीप लंबे समय से टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित रूप से कभी मौका नहीं मिला। 2017 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। 9 साल में अभी तक कुलदीप ने सिर्फ 19 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 80 विकेट हैं। मानव सुथार के आने के बाद उनके लिए मुश्किल और बढ़ी है।
कुलदीप की जगह लेने के लिए दो ऑफ स्पिनर
भारतीय टीम को गाले टेस्ट में ऑफ स्पिनर की कमी खली। इंजर्ड वॉशिंगटन सुंदर दूसरे टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा हैं। हालांकि अभी तक उनकी फिटनेस पर फाइनल अपडेट नहीं आया है। सुंदर फिट हो जाते हैं तो कुलदीप की जगह उनका खेलना तय है। वहीं, टीम में सारांश जैन भी हैं। अभी तक उनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है। 33 साल के सारांश के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 188 विकेट हैं। दो शतक और 14 अर्धशतक की मदद से वह 2223 रन भी बना चुके हैं।
23 अगस्त से टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच
कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसी शुरुआत 23 अगस्त से होगी। इस मैदान पर भी फिंगर स्पिनर को ही मदद मिलती है। यहीं मुथैया मुरलीधरन ने 24 टेस्ट में 166 जबकि रंगना हेराथ ने 14 मैच में 84 विकेट लिए हैं। वर्तमान श्रीलंका टीम में शामिल प्रभात जयसूर्या के यहां 3 टेस्ट में 15 विकेट हैं। उन्होंने दो बार पारी में 5 विकेट लिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







