सिर्फ़ एक छात्रा के लिए खुलता है यह स्कूल, पढ़ाने आती है शिक्षिका और रोज बनता है मिड डे मील
विद्यालय की इकलौती छात्रा वर्षा कुमारी चौथी कक्षा में पढ़ती है। रोज उसके लिए स्कूल खुलता है, शिक्षिका उसे अकेले पढ़ाती हैं और रसोइया सिर्फ उसी के लिए मिड-डे मील तैयार करती है।
झारखंड के बोकारो जिले के कसमार प्रखंड में एक ऐसा सरकारी विद्यालय है, जहां पूरे स्कूल में सिर्फ एक छात्रा पढ़ती है। उसके लिए रोज स्कूल खुलता है, शिक्षिका पढ़ाने आती हैं और मिड-डे मील भी बनता है। यह मामला नव प्राथमिक विद्यालय जारा का है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और संसाधनों के उपयोग पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कसमार प्रखंड की टांगटोना पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय (एनपीएस) जारा में नामांकित छात्रों की संख्या सिर्फ एक है। विद्यालय की इकलौती छात्रा वर्षा कुमारी चौथी कक्षा में पढ़ती है। रोज उसके लिए स्कूल खुलता है, शिक्षिका उसे अकेले पढ़ाती हैं और रसोइया सिर्फ उसी के लिए मिड-डे मील तैयार करती है। 2015 में 10 से अधिक बच्चे थे लेकिन वर्तमान में एक छात्र यहां पड़ रही है। छात्र की मां मुनी देवी ने बताया कि सभी बच्चे यहां से प्राइवेट स्कूल में पढ़ने के लिए ठहर छात्र चले गए लेकिन मुनी देवी का दावा है कि यह बच्ची अन्य बच्चों पर पढ़ाई में अव्वल है।
वहीं इस विद्यालय में पारा टीचर वर्तमान में सहायक आचार्य के रूप में पदस्थापित स्कूल दुलाली देवी ने बताया कि एक छात्र होने की जानकारी लगातार पत्र के माध्यम से विभाग को दिया जा रहा है। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही बच्ची आती है तो पढ़ाते हैं, नहीं तो हमें भी मन नहीं लगता है। हम भी चाहते हैं कि विद्यालय का मर्जी बगल में संचालित विद्यालय में किया जाए।
जानकारी के अनुसार, शिक्षिका के वेतन, रसोइया के मानदेय, मिड-डे मील और विद्यालय के रखरखाव सहित इस एक छात्रा की प्राथमिक शिक्षा पर हर महीने लगभग 40 से 50 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं।
शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, जिन विद्यालयों में 10 से कम छात्र होते हैं, उन्हें नजदीकी विद्यालय के साथ टैग (विलय) किया जा सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एनपीएस जारा को अब तक किसी दूसरे विद्यालय के साथ टैग क्यों नहीं किया गया। अब इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना लाजमी है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







