रांची में 40 लाख की बड़ी चोरी, बेटी की शादी के जेवर और सामान भी ले उड़े चोर
रांची: राजधानी रांची में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला में हुई इस चोरी की वारदात में करीब 40 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी की इस घटना ने परिवार को गहरा सदमा दिया है, क्योंकि चोरों ने बेटी की शादी के लिए जुटाकर रखे गए जेवरात, कीमती बर्तन और दुल्हन के अन्य सामान को भी नहीं छोड़ा।

जानकारी के मुताबिक, परिवार पिछले करीब एक महीने से घर बंद कर बिहार गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। आरोप है कि दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने कमरों और अलमारियों को खंगाल डाला और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घर में सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं।
परिवार को चोरी की जानकारी स्थानीय लोगों ने फोन कर दी। घर पहुंचने पर परिजनों ने सामान अस्त-व्यस्त पाया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बेटी की शादी के लिए लंबे समय से जुटाए जा रहे सामान की चोरी से परिवार की खुशियों पर पानी फिर गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब पुलिस चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी में जुटी है। हालांकि, चोरी की पूरी रकम और सामान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0