रूपी सोरेन के निधन पर शोक, मोरहाबादी आवास पहुंचकर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के निधन के बाद मोरहाबादी स्थित आवास पर गुरुवार को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देने वालों में मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सांसद विजय हांसदा, सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
इस दौरान सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल सोरेन परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते रहे और स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0