बोकारो में हथियार के बल पर महिला से चेन और हीरे का लॉकेट छीना, विरोध करने पर पेट में सटाई पिस्तौल

बोकारो। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीन लिया। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर उनके पेट में सटा दी और गोली मारने की धमकी दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

Oct 8, 2026 - 15:19
Oct 8, 2026 - 15:20

घटना सेक्टर-5 पुस्तकालय मैदान से मॉर्निंग वॉक कर लौट रहीं यास्मीन निगार के साथ हुई। पीड़िता के अनुसार, बोकारो निवास के पास सेंटर मार्केट की ओर जाने वाले रास्ते में करीब 50 मीटर आगे पहुंचते ही लाल रंग की पैशन प्रो बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो युवकों ने उन्हें निशाना बनाया।

महिला के मुताबिक, दोनों युवक पहले आगे निकल गए और करीब 25 मीटर आगे जाकर बाइक रोक दी। इसके बाद एक युवक दौड़कर उनके पास पहुंचा और गले की चेन देने को कहा। महिला ने खुद चेन खोलने की बात कही, लेकिन इससे पहले ही आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीन लिया।

पीड़िता ने शोर मचाकर मदद मांगने की कोशिश की तो आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उनके पेट में सटा दी और हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों अपराधी बाइक से पुस्तकालय मैदान की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद घबराई महिला ने राहगीरों से मदद मांगी। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-6 और सेक्टर-1 थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों के आने-जाने और संभावित भागने के रास्तों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0