रंका राजमहल में आज भी जिंदा है नाना पाटेकर की याद, चार दशक पहले हुई थी फिल्म की शूटिंग

गढ़वा: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का गढ़वा जिले के रंका से भी खास जुड़ाव रहा है। करीब चार दशक पहले रंका राजमहल में फिल्म ‘आज का रॉबिनहुड’ की शूटिंग हुई थी। शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर करीब दो दिनों तक रंका में रुके थे। उनके निधन की खबर के बाद रंका के स्थानीय लोगों के बीच भी शोक की लहर है और पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं।

Oct 8, 2026 - 16:31

स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्ष 1980 के दशक में निर्देशक तपन सिन्हा की फिल्म ‘आज का रॉबिनहुड’ की शूटिंग रंका राजमहल में हुई थी। फिल्म में नाना पाटेकर के अलावा उत्पल दत्त, रबी घोष, अनिल चटर्जी और सतीश शाह जैसे चर्चित कलाकार भी नजर आए थे। शूटिंग के दौरान रंका का माहौल पूरी तरह फिल्मी हो गया था और अभिनेता को देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग राजमहल पहुंचते थे।

रंका निवासी चंद्रशेखर तिवारी के मुताबिक, नाना पाटेकर मेदिनीनगर के तत्कालीन निवासी एमएल विश्वास के साथ रंका पहुंचे थे। उस समय एमएल विश्वास क्षेत्र के चर्चित और संपन्न लोगों में शामिल थे और उनका फिल्म जगत से भी संपर्क बताया जाता है। शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने रंका राजमहल के अतिथि कक्ष में समय बिताया था।

उस दौर में मोबाइल और सोशल मीडिया का जमाना नहीं था। ऐसे में किसी बड़े फिल्म अभिनेता को करीब से देखने का मौका स्थानीय लोगों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। नाना पाटेकर के रंका पहुंचने की खबर फैलते ही राजमहल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।

स्थानीय लोगों को नाना पाटेकर से जुड़ा एक संवाद भी आज तक याद है। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने बेटे को घोड़े पर चढ़ाते हुए कहा था— “सीखना है तो गिरना है, चिपक कर बैठना होगा घोड़े पर।” उनका यह अंदाज और संवाद स्थानीय लोगों की यादों में आज भी बसा हुआ है।

नाना पाटेकर की बेबाक संवाद अदायगी और दमदार अभिनय ने उन्हें देशभर में अलग पहचान दिलाई। उनके निधन की खबर के बाद गढ़वा के रंका में भी करीब चार दशक पुरानी शूटिंग की यादें ताजा हो गई हैं।

रंका राजमहल के लिए नाना पाटेकर से जुड़ी यह कहानी आज भी खास है। ‘आज का रॉबिनहुड’ की शूटिंग के दौरान कुछ दिनों के लिए रंका फिल्मी गतिविधियों का केंद्र बना था। आज अभिनेता भले ही लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन राजमहल की पुरानी दीवारों और स्थानीय लोगों की यादों में उनसे जुड़ा वह किस्सा लंबे समय तक जीवित रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0