डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए 28 अक्टूबर को लगेगी डाक अदालत, 19 अक्टूबर तक भेजें शिकायत

नई दिल्ली: डाक सेवाओं से जुड़ी जनता की शिकायतों के समाधान के लिए दिल्ली सर्किल में 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को मासिक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डाक अदालत सुबह 11 बजे चीफ पोस्टमास्टर जनरल, दिल्ली सर्किल के कार्यालय, तीसरी मंजिल, मेघदूत भवन, झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास, नई दिल्ली में आयोजित होगी।

Oct 7, 2026 - 15:33

डाक अदालत में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना जाएगा और मौके पर ही शिकायतों के निपटारे का प्रयास किया जाएगा। डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतें 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तक सहायक निदेशक (CS), कार्यालय चीफ पोस्टमास्टर जनरल, दिल्ली सर्किल, नई दिल्ली-110001 के पास पहुंच जानी चाहिए।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तारीख के बाद प्राप्त शिकायतों को डाक अदालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिकायत संक्षिप्त और स्पष्ट होनी चाहिए। सामान्य प्रकृति की शिकायतों और नीतिगत मामलों पर डाक अदालत में सुनवाई नहीं की जाएगी।

यह सर्किल स्तर की डाक अदालत केवल उन शिकायतों के लिए है, जिन्हें पहले डिविजनल स्तर की डाक अदालत में उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0