रांची-पटना मुख्य मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने में जुटा NHAI, रोड स्टड्स और एज लाइन मार्किंग का काम तेज
रांची: रांची-पटना मुख्य मार्ग को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से सड़क सुरक्षा और मार्ग सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य तेज कर दिए गए हैं। NHAI की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (PIU) रांची द्वारा सड़क पर रोड स्टड्स लगाने, एज लाइन मार्किंग और कर्ब पेंटिंग का काम कराया जा रहा है।

NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए लगातार जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। रोड स्टड्स, एज लाइन मार्किंग और कर्ब पेंटिंग से वाहन चालकों को सड़क की दिशा और सीमाओं की बेहतर जानकारी मिलेगी। इससे सड़क की दृश्यता बढ़ने के साथ सुरक्षा में भी सुधार होगा।
PIU रांची के परियोजना निदेशक अमित रौशन ने बताया कि इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य रात के समय और कम दृश्यता वाली परिस्थितियों में वाहन चालकों को बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में भी मदद मिलेगी।
रोड स्टड्स लगाए जाने से रात में सड़क की दिशा और उसकी सीमाओं को आसानी से पहचानने में मदद मिलेगी। वहीं, एज लाइन मार्किंग के जरिए सड़क की सीमाएं अधिक स्पष्ट होंगी। इसके अलावा कर्ब पेंटिंग से मार्ग की दृश्यता बढ़ने के साथ सड़क के सौंदर्यीकरण में भी सुधार होगा।
NHAI ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाने की अपील की है। प्राधिकरण का कहना है कि सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए इस तरह के कार्य लगातार जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0