CM हेमंत सोरेन से दशहरा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, 20 अक्टूबर के रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026), रांची और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

Oct 7, 2026 - 15:21

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से विस्तृत जानकारी ली और आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

मुलाकात के दौरान दशहरा कमेटी और रावण दहन समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री के साथ साझा की।

प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026), रांची के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के अलावा राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद शामिल रहे।

वहीं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा की ओर से अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू और सुमित साहू समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को दिए गए आमंत्रण के अनुसार, 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0