भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच से पहले रांची में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश

रांची: जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार, 5 अक्टूबर को अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक ने स्टेडियम और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया।

Oct 5, 2026 - 16:46

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह सहित जेएससीए के अध्यक्ष, सचिव, अन्य पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने स्टेडियम एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और दर्शकों की सुरक्षा की समीक्षा की। इसके साथ ही खिलाड़ियों और दोनों टीमों की सुरक्षा, महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मैच के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

रांची पुलिस के मुताबिक, मैच के दौरान आम नागरिकों, दर्शकों, खिलाड़ियों और अन्य सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

रांची पुलिस ने आम लोगों और क्रिकेट दर्शकों से अपील की है कि वे मैच के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0