वियतनाम में मृत प्रवासी कामगार राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को मिली ₹5 लाख की सहायता राशि

रांची: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची के कैलास नगर निवासी स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से ₹5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर यह राशि मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत दी गई।

Oct 7, 2026 - 17:05

स्व. राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए राज्य सरकार से मदद की मांग की थी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय और हनोई स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय किया। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को हनोई से कोलकाता लाया गया।

इसके बाद रांची जिला प्रशासन की ओर से निःशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था कर पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास तक पहुंचाया गया। 5 अक्टूबर 2026 को शव रांची लाकर परिजनों को सौंपा गया था।

राज्य सरकार के अनुसार, अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिवंगत प्रवासी कामगार के आश्रितों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0