बिहार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के गले का ऑपरेशन, डॉक्टरों ने एक सप्ताह आराम की दी सलाह
पटना: बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग-सह-श्रम संसाधन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के गले का ऑपरेशन हुआ है। चिकित्सकों ने उन्हें करीब एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है।
पटना: बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग-सह-श्रम संसाधन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के गले का ऑपरेशन हुआ है। चिकित्सकों ने उन्हें करीब एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है।
मंत्री के स्वास्थ्य को देखते हुए अगले एक सप्ताह तक मुलाकात और जरूरी कार्यों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जारी सूचना के अनुसार, इस दौरान मंत्री से केवल अत्यंत आवश्यक कार्यों के लिए ही मुलाकात की जा सकेगी।
साथ ही, लोगों से मंत्री से प्रत्यक्ष बातचीत से परहेज करने की अपील की गई है। जरूरी मामलों को मंत्री के निजी सहायक (PA) या निजी सचिव (PS) के माध्यम से रखा जा सकेगा। अत्यावश्यक मामलों से संबंधित लिखित आवेदन या सूचना भी PA/PS के जरिए उपलब्ध कराई जा सकती है।
लोगों से अपील की गई है कि मंत्री की चिकित्सकीय स्थिति और डॉक्टरों की सलाह को ध्यान में रखते हुए सहयोग करें और अनावश्यक मुलाकात से बचें। मंत्री के जल्द स्वस्थ होकर नियमित कार्यों में लौटने की उम्मीद जताई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0