पटना मेट्रो ने पूरा किया एक साल, 3.37 लाख यात्रियों ने किया सफर; मलाही पकड़ी तक पहुंचा नेटवर्क, दिसंबर में खुलेगा खेमनीचक स्टेशन
पटना: पटना मेट्रो ने अपने परिचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। 6 अक्टूबर 2025 को आईएसबीटी से भूतनाथ के बीच पहली मेट्रो सेवा शुरू हुई थी। एक साल के सफर में पटना मेट्रो का नेटवर्क अब आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक पहुंच चुका है। इस दौरान 3,37,885 यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया है।

परिचालन के पहले वर्ष में पटना मेट्रो ने चरणबद्ध तरीके से अपने नेटवर्क का विस्तार किया। शुरुआत में आईएसबीटी से भूतनाथ तक मेट्रो सेवा उपलब्ध थी। इसके बाद सेवा का विस्तार मलाही पकड़ी तक किया गया, जिससे पटना के एक बड़े हिस्से को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा से जुड़ने का मौका मिला।
एक वर्ष पूरा होने पर यात्रियों की संख्या 3.37 लाख के पार पहुंच गई है। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों के भरोसे और सहयोग के लिए आभार जताया है। प्रशासन के अनुसार, पहले सफर से अब तक यात्रियों का साथ पटना मेट्रो की यात्रा की महत्वपूर्ण ताकत रहा है।
अब मेट्रो नेटवर्क में खेमनीचक स्टेशन को जोड़ने की तैयारी चल रही है। स्टेशन को आम यात्रियों के लिए शुरू करने की दिशा में काम जारी है और दिसंबर 2026 तक खेमनीचक स्टेशन से भी मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
पटना मेट्रो के नेटवर्क के विस्तार से शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है। आने वाले समय में नेटवर्क के और विस्तार से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0