जमशेदपुर: बिंदल मॉल फायरिंग के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली

जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव स्थित जंगल में मंगलवार देर रात बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद करने के लिए ले जाए गए दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।

Oct 7, 2026 - 10:08
Oct 7, 2026 - 10:10
जमशेदपुर: बिंदल मॉल फायरिंग के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली

जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव स्थित जंगल में मंगलवार देर रात बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद करने के लिए ले जाए गए दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।

घायल आरोपियों की पहचान मोहन यादव और अजीत मंडल के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को देर शाम गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उन्होंने बिंदल मॉल फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को मेरीन ड्राइव के जंगल में छिपाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम दोनों को लेकर हथियार बरामद करने जंगल पहुंची थी।

पुलिस का दावा है कि जंगल में पहुंचने के बाद आरोपियों ने मौका पाकर एक पुलिस जवान की कमर से पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों की ओर से तीन-तीन राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि 26 सितंबर को सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में तीन अपराधी बाइक से पहुंचे थे। इनमें से दो अपराधी रेस्टोरेंट के अंदर घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। अचानक हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हुए थे। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की। मामले में चार साजिशकर्ताओं को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि वारदात में शामिल शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0