कूनो नेशनल पार्क में खुशखबरी, भारतीय धरती पर जन्मी मादा चीता ने दिए 5 शावकों को जन्म

कूनो नेशनल पार्क में भारतीय जन्मी 32 महीने की मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ भारत में चीतों की संख्या 60 हो गई है, जिनमें 41 भारतीय जन्मे चीते हैं। इन शावकों के पिता बोत्सवाना के नर चीता हैं, जिससे भारत में बोत्सवाना की चीता वंशावली की शुरुआत भी हुई है।

Oct 5, 2026 - 14:56
कूनो नेशनल पार्क में खुशखबरी, भारतीय धरती पर जन्मी मादा चीता ने दिए 5 शावकों को जन्म

कूनो: भारत में चीता संरक्षण परियोजना के तहत एक और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। कूनो नेशनल पार्क में 32 महीने की भारतीय जन्मी मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।

KJP21 भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता बन गई है, जिसने शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले मुखी और KGP12 भारतीय धरती पर जन्म के बाद मां बन चुकी हैं। नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जिसमें 41 भारतीय जन्मे चीते शामिल हैं।

इन पांच शावकों का जन्म एक और वजह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इनके पिता बोत्सवाना से लाया गया नर चीता है। ऐसे में ये शावक भारत में बोत्सवाना की चीता वंशावली की शुरुआत का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिससे देश में बढ़ रही चीता आबादी में एक नई आनुवंशिक वंशावली जुड़ गई है।

भारतीय धरती पर चीतों की नई पीढ़ी का जन्म देश में चीता पुनर्वास परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कूनो नेशनल पार्क में इन शावकों के जन्म से भारत में चीता संरक्षण की मुहिम को नई गति मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0