हजारीबाग: बरही अनुमंडल के सामने तालाब में होटल संचालक का शव मिला, हत्या-आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच

हजारीबाग: बरही थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अनुमंडल कार्यालय के सामने स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव की पहचान बरसोत गांव निवासी 50 वर्षीय प्रभु ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

Oct 4, 2026 - 18:23

बताया जा रहा है कि प्रभु ठाकुर बरही अनुमंडल परिसर के पास एक छोटा होटल संचालित करते थे। रविवार को स्थानीय लोगों ने तालाब में शव को तैरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रभु ठाकुर की मौत तालाब में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या तथा आत्महत्या समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद झामुमो नेता विनोद विश्वकर्मा, बरसोत पंचायत के मुखिया मोतीलाल चौधरी और पूर्व मुखिया विष्णुधारी महतो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0