राजेंद्र पुल पर प्री-एनआई कार्य का असर: हावड़ा-पटना स्पेशल समेत 31 ट्रेनें रद्द, 30 ट्रेनों के बदले रूट

पटना/बिहार: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत राजेंद्र पुल स्टेशन पर चल रहे प्री-एनआई कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। रविवार को हावड़ा-पटना स्पेशल समेत कुल 31 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 30 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे के इस बदलाव से किऊल-मोकामा, मालदा, भागलपुर, जमालपुर और मुंगेर रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

Oct 4, 2026 - 18:01

रेलवे के अनुसार, 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल और 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल के अलावा हावड़ा-मोकामा, हावड़ा-जयनगर, जयनगर-हावड़ा, कोलकाता-गाजीपुर सिटी, आरा-कोलकाता, जयनगर-कोलकाता, कोलकाता-सीतामढ़ी, सियालदह-जयनगर, सहरसा-राजेंद्र नगर, मालदा टाउन-पटना, भागलपुर-मुजफ्फरपुर और पटना-पुरी समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।

इसके साथ ही मोकामा-किऊल, किऊल-पटना और पटना-किऊल समेत कई पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। इससे दैनिक यात्रियों और छोटे स्टेशनों से सफर करने वाले लोगों को वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

वहीं, 30 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें अकाल तख्त एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, बाघ एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, पटना-जसीडीह, पटना-धनबाद इंटरसिटी, मौर्य एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों को किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से, जबकि कुछ ट्रेनों को बरौनी-मुंगेर-रामपुरहाट अथवा पाटलिपुत्र-शाहपुर पटोरी मार्ग से चलाने की व्यवस्था की गई है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन और निर्धारित मार्ग की जानकारी जरूर जांच लें। वहीं, किऊल-मोकामा रेलखंड पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन कॉशन के साथ किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0