जमशेदपुर केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने 5 संदिग्ध डकैतों की तस्वीरें जारी कीं, गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें कर रहीं छापेमारी
जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने पांच संदिग्ध डकैतों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को हुई इस वारदात में करीब 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये लूटे गए थे। पुलिस ने तस्वीरें और उपलब्ध पहचान संबंधी जानकारी सार्वजनिक करते हुए लोगों से आरोपियों के बारे में सूचना देने की अपील की है। प्रत्येक की गिरफ्तारी या सूचना पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई है। इनमें बिहार के समस्तीपुर जिले के चैत थाना क्षेत्र निवासी प्रियदर्शी उर्फ दर्शन कुमार, पटना के धनकड़ोभ के गोसाई गांव निवासी अक्षय कुमार उर्फ साका और पश्चिम बंगाल के रानीगंज के तालपुकुर बस्ती गिरियापाड़ा निवासी अमन सिंह शामिल हैं। दो अन्य संदिग्धों के नाम-पते की जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं मिल सकी है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की करीब 20 पुलिस टीमें बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक, डकैती के बाद संदिग्ध लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। उनकी गतिविधियों और संभावित भागने के रास्तों की जानकारी जुटाने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है।
पुलिस को उम्मीद है कि संदिग्धों की तस्वीरें सार्वजनिक किए जाने और इनाम घोषित होने के बाद उनके संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक (नगर), नगर डीएसपी या गोलमुरी थाना प्रभारी को सूचना दें।
पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। मामले में पुलिस की छापेमारी और जांच लगातार जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0