बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राय RJD के अधिकृत प्रत्याशी घोषित

पटना, 4 अक्टूबर 2026। बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कुमर राय को दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

Oct 4, 2026 - 17:40

बिहार प्रदेश राजद के पूर्व प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के परामर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कुमर राय को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

एजाज अहमद के अनुसार, कुमर राय बिहार प्रदेश राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने लंबे समय से शिक्षकों के हितों को लेकर संघर्ष और आंदोलन किया है। साथ ही शिक्षकों की विभिन्न मांगों को अलग-अलग स्तरों पर उठाते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कुमर राय को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर समर्थन पत्र भी जारी किया है। पार्टी की ओर से कुमर राय की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0