बेगूसराय में पति-पत्नी को गोली मारकर घायल करने का आरोप, सोशल मीडिया पर पत्नी की तस्वीर लगाने को लेकर था विवाद; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय: बखरी थाना क्षेत्र के मौजी हरि सिंह गांव में सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर लगाने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके सहयोगी की तलाश जारी है।

घटना 3 अक्टूबर की देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। करिश्मा पासवान अपने पति छोटू कुमार के साथ अपने मायके आई हुई थी। दोनों घर में सो रहे थे, तभी आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र यादव अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और पति-पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
घायल करिश्मा ने बताया कि करीब छह महीने पहले जितेंद्र यादव ने उसकी तस्वीर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगाई थी। उसके पति ने इसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। बाद में समझौता भी हो गया था। करिश्मा के मुताबिक, इसी पुराने विवाद को लेकर दोबारा घटना को अंजाम दिया गया।
छोटू कुमार ने बताया कि करिश्मा उसकी दूर की रिश्तेदार है। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी और बाद में प्रेम संबंध होने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।
सदर अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार, शनिवार सुबह करीब आठ बजे गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल लाया गया था। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है और फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।
एसपी मनीष की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बखरी थाना पुलिस को सुबह पति-पत्नी को गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक, महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर लगाए जाने को लेकर आरोपी और महिला के बीच विवाद हुआ था और इसी रंजिश में गोली चलाए जाने की बात सामने आई है।
घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0