झारखंड की चैंपियन बेटियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

रांची। एशियन गेम्स 2026 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली झारखंड की स्टार खिलाड़ियों सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

Oct 4, 2026 - 17:09

झारखंड की इन बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के साथ-साथ पूरे देश में खुशी का माहौल है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के समर्पण, मेहनत और खेल के प्रति उनके जुनून की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों ने अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता राज्य के युवाओं और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा है।

सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग की इस उपलब्धि को झारखंड के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर इन खिलाड़ियों की सफलता ने राज्य की खेल प्रतिभाओं को एक नई पहचान दिलाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0