गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से दरभंगा जा रही बस ट्रेलर से भिड़ी, चार यात्रियों की मौत, तीन गंभीर घायल
अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में 2 अक्टूबर की तड़के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से दरभंगा जा रही एसी बस अम्बरपुर टोल प्लाजा के पास ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस सवार चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक और घायल सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बस आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर बस के बाएं हिस्से में हुई, जिससे करीब 40 फीट लंबी बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, हादसे में मृत चार यात्रियों में से एक की पहचान बिहार निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। तीन अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त कराने में जुटी है।
वहीं, तीन घायलों की पहचान सुमित मिश्रा (33), सुमित आनंद (40) और रिंकू कुमारी (45) के रूप में हुई है। तीनों दरभंगा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0