गांधी जयंती पर बक्सर जेल से 7 सजायाफ्ता बंदियों की रिहाई, करीब 74 लाख रुपये की मजदूरी-भविष्य निधि भी मिलेगी

बक्सर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बिहार सरकार के निर्णय के तहत बक्सर की जेलों से 7 सजायाफ्ता बंदियों को रिहा किया जा रहा है। सरकार के एकमुश्त परिहार के निर्णय के तहत जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा और राज्य स्तरीय समिति के निर्णय के बाद इन बंदियों की कारामुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गई।

Oct 2, 2026 - 18:46
Oct 2, 2026 - 18:50

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कारा बक्सर में संसीमित 4 सजायाफ्ता बंदियों और मुक्त कारागार बक्सर में संसीमित 3 सजायाफ्ता बंदियों को रिहा किया जा रहा है। रिहा होने वाले बंदियों में 73 से 93 वर्ष तक की उम्र के लोग शामिल हैं।

केंद्रीय कारा बक्सर से रिहा होने वाले बंदी

  1. हरिवंश राम, पिता- स्व. सकलु राम, उम्र 84 वर्ष, रोहतास, सासाराम
  2. रामवृक्ष कोईरी, पिता- नन्हक सिंह, उम्र 93 वर्ष, रोहतास, सासाराम
  3. रामाश्रय कोईरी, पिता- स्व. सरजु सिंह, उम्र 80 वर्ष, रोहतास, सासाराम
  4. सत्यनारायण राम, पिता- स्व. जवाहीर राम, उम्र 83 वर्ष, रोहतास, सासाराम

मुक्त कारागार बक्सर से रिहा होने वाले बंदी

  1. विश्वनाथ यादव, पिता- बैकुण्ठ यादव, उम्र 73 वर्ष, पटना
  2. हंसराज राम उर्फ हंसराज चमार, पिता- रामजस राम, उम्र 81 वर्ष, पश्चिम चंपारण
  3. बलराम सिंह, पिता- बिन्देश्वरी सिंह, उम्र 78 वर्ष, सहरसा

करीब 74 लाख रुपये की राशि भी मिलेगी

रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में काम करने के दौरान अर्जित मजदूरी और भविष्य निधि की राशि भी दी जाएगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सभी मुक्त बंदियों के बीच करीब 74 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा। यह राशि उनके जेल में किए गए कार्य की मजदूरी और भविष्य निधि से संबंधित है।

सरकार के इस फैसले के बाद रिहा किए जा रहे बंदियों और उनके परिवार के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। गांधी जयंती के अवसर पर हुई इस कारामुक्ति के बाद बंदी अपने परिवार के बीच लौट सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0