गांधी जयंती पर एनसीसी कैडेटों ने दिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

27 बिहार बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल भूपेश पठानिया ने कैडेटों और युवाओं को गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

Oct 2, 2026 - 19:53
गांधी जयंती पर एनसीसी कैडेटों ने दिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

गयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी, गया के तत्वावधान में हाई स्कूल दुर्वे एवं एसएसवाई कॉलेज, गया में एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर 27 बिहार बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल भूपेश पठानिया ने कैडेटों और युवाओं को गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा, सूबेदार अभिरंजन तिवारी और एएनओ कैप्टन सुरेश ने भी कैडेटों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कैडेटों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर एएनओ अनुप राज सहित विद्यालय के शिक्षक एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0