धनबाद में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दर्जन से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार
निरसा: धनबाद जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। निरसा से लेकर चिरकुंडा, कुमारधूबी, गलफरबाड़ी और कालूबथान तक पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। सभी आरोपियों को अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की गई। पूरे अभियान की निगरानी धनबाद ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने खुद की।
निरसा:- धनबाद जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। निरसा से लेकर चिरकुंडा, कुमारधूबी, गलफरबाड़ी और कालूबथान तक पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। सभी आरोपियों को अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की गई। पूरे अभियान की निगरानी धनबाद ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने खुद की।
जानकारी के अनुसार, धनबाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई इलाकों में छापेमारी की। पुलिस ने कालूबथान, गलफरबाड़ी, कुमारधूबी, निरसा और चिरकुंडा थाना क्षेत्रों में संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किए गए संदिग्धों को पूछताछ के लिए विभिन्न थानों में रखा गया। बाद में कई आरोपियों को चिरकुंडा थाना लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की।
ग्रामीण एसपी ने खुद संभाली पूछताछ की कमान
इस पूरे अभियान के दौरान धनबाद ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, सीसीआर डीएसपी प्रदीप साहू और निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो समेत साइबर अपराध से जुड़े पुलिस अधिकारी और संबंधित थानों के पदाधिकारी सक्रिय रहे। चिरकुंडा थाना में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गिरफ्तार संदिग्धों से घंटों पूछताछ की गई। ग्रामीण एसपी ने खुद पूछताछ की कमान संभाली।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। गिरफ्तार संदिग्धों से उनके कथित नेटवर्क, ठगी के तरीकों और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। हालांकि, पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर फिलहाल विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
पुलिस की प्रेस वार्ता पर टिकी नजरें
इस पूरे अभियान की विस्तृत जानकारी देने के लिए ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब की ओर से धनबाद में प्रेस वार्ता किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस की आधिकारिक जानकारी के बाद ही गिरफ्तार लोगों की संख्या, उनकी पहचान और कथित साइबर ठगी के नेटवर्क के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल, निरसा से चिरकुंडा तक चली इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का व्यापक अभियान माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







