गांधी जयंती पर बापू वाटिका पहुंचे राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Oct 2, 2026 - 13:20
गांधी जयंती पर बापू वाटिका पहुंचे राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

रांची:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 2 अक्टूबर भारत के इतिहास का ऐसा दिन है, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आज देश की दो महान विभूतियों की जयंती है और हर वर्ष की तरह इस बार भी लोग एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का दुनिया में अलग इतिहास रहा है और देश को महान विभूतियों ने अपने विचारों और आदर्शों से दिशा दी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और जीवन दर्शन आने वाली पीढ़ियों को मानवता का मार्गदर्शन देते रहेंगे।

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार महात्मा गांधी के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन समेत अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बापू वाटिका परिसर में उनके प्रिय भजनों और देशभक्ति गीतों की गूंज रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0