लोहरदगा के अंवराझरिया झरने में डूबे दो युवक, एक को बचाने की कोशिश में दूसरे की भी गई जान
लोहरदगा: जोबांग और किस्को थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित अंवराझरिया झरने में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक को डूबता देख दूसरा उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।
लोहरदगा: जोबांग और किस्को थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित अंवराझरिया झरने में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक को डूबता देख दूसरा उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।
मृतकों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा निवासी रितेश शाहदेव उर्फ पप्पू (27) और चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के सोहर कला निवासी रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा (30) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रूपेश कुमार सिंह अपनी मां के साथ एक दिन पहले अपने बीमार नाना-नानी से मिलने ननिहाल आया था। इसी दौरान वह अपने ममेरे भाई रितेश शाहदेव के साथ बाइक से घूमने निकला। दोनों किस्को-जोबांग मार्ग से होते हुए देवदरिया के पास स्थित अंवराझरिया झरने पहुंचे।
बताया जा रहा है कि दोनों झरने के काफी नीचे उतरकर नहाने लगे। इसी दौरान आशंका है कि फिसलन भरे पत्थर पर रितेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में रूपेश भी पानी में कूद गया। परिजनों के मुताबिक, दोनों को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण दोनों पानी में डूब गए।
शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिलने के बाद आखिरी लोकेशन के आधार पर खोजबीन की गई। किस्को-जोबांग सड़क किनारे झरने की ओर जाने वाले रास्ते में दोनों की बाइक खड़ी मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे तलाश शुरू की।
तलाशी के दौरान रितेश का शव पानी में तैरता मिला। वहीं रूपेश का कोई सुराग नहीं मिला। घटनास्थल पर दोनों के कपड़े, मोबाइल और चप्पलें भी मिलीं। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने पानी में तलाश तेज की। करीब चार घंटे के अभियान के बाद रूपेश का शव भी बरामद कर लिया गया।
बताया गया कि रूपेश कुमार सिंह इंजीनियर था, जबकि रितेश शाहदेव मार्शल आर्ट ट्रेनर के रूप में काम करता था। रितेश ने कई स्कूलों और संस्थानों में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया था और खेलों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक भी हासिल किए थे।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, जोबांग थाना प्रभारी विष्णु रजक, किस्को थाना प्रभारी वारिश हुसैन सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







