‘हां, मैं लालखंड का हितैषी हूं’—ढुल्लू महतो के बयान पर जयराम महतो का पलटवार

लालखंड को लेकर धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने पलटवार किया है। जयराम महतो ने कहा कि “हां, मैं लालखंड का हितैषी हूं।” उन्होंने झारखंड आंदोलन में योगदान को लेकर भी ढुल्लू महतो पर सवाल उठाए।

Oct 2, 2026 - 13:00
‘हां, मैं लालखंड का हितैषी हूं’—ढुल्लू महतो के बयान पर जयराम महतो का पलटवार

बोकारो: लालखंड को लेकर धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने पलटवार किया है। जयराम महतो ने कहा कि “हां, मैं लालखंड का हितैषी हूं।” उन्होंने झारखंड आंदोलन में योगदान को लेकर भी ढुल्लू महतो पर सवाल उठाए।

जयराम महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौर में उनके पिता और चाचा ने महज 18 साल की उम्र में आंदोलन में हिस्सा लिया था। उन्होंने सवाल किया कि जिन्होंने कभी आंदोलन नहीं किया, उन्हें आंदोलन के इतिहास और संघर्ष के बारे में कितना पता है।

जयराम महतो ने लालखंड के दौर और वर्तमान व्यवस्था की तुलना करते हुए कहा कि उस समय प्रखंड और थानों में घूसखोरी नहीं थी, जबकि आज भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने समाज में अपराध बढ़ने के पीछे गरीबी और आर्थिक असमानता को भी एक बड़ी वजह बताया।

ढुल्लू महतो पर निशाना साधते हुए जयराम महतो ने उनकी संपत्ति को लेकर एक बड़ा दावा किया और कहा कि उनके पास 40 से 50 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इतनी बड़ी संपत्ति है तो इसका इस्तेमाल समाज के गरीब लोगों के उत्थान के लिए क्यों नहीं किया जाता।

जयराम महतो ने कहा कि जब तक समाज में आर्थिक असमानता और गरीबी बनी रहेगी, तब तक अपराध जैसी समस्याएं भी बनी रहेंगी। उनके इस बयान के बाद लालखंड और झारखंड आंदोलन को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0