बोकारो पुलिस का बड़ा अभियान: एक रात में 94 फरार अभियुक्त और वारंटी गिरफ्तार, 39 भेजे गए जेल; 55 को रिकॉल पर राहत
बोकारो: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर बोकारो पुलिस ने शनिवार रात जिलेभर में विशेष समकालीन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान 94 फरार अभियुक्तों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
बोकारो: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर बोकारो पुलिस ने शनिवार रात जिलेभर में विशेष समकालीन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान 94 फरार अभियुक्तों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 94 लोगों में से 55 ने न्यायालय से रिकॉल प्रस्तुत किया, जिसके बाद उन्हें राहत देते हुए छोड़ दिया गया। वहीं, 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 72 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में करीब 250 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस टीमों ने बोकारो जिले के 32 थाना और ओपी क्षेत्रों में 222 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।
अभियान के दौरान 31 वारंटियों के अलावा विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 8 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें चास निवासी अशोक कुमार शर्मा भी शामिल है, जो वर्ष 2012 से फरार चल रहा था।
वहीं, जरीडीह थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 के हत्या मामले में फरार चल रहे पांच वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महुआटांड़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 के हत्या मामले में फरार चल रहे सुखदेव मांझी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की का आदेश भी जारी था।
बोकारो पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निष्पादन के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







