वियतनाम में सड़क हादसे में मृत रांची के राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, परिजनों को मिलेगी ₹5 लाख की सहायता
रांची: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची निवासी राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार को भारत लाया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के प्रयासों से पार्थिव शरीर को वियतनाम से रांची स्थित उनके पैतृक आवास तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विदेश मंत्रालय, हनोई स्थित भारतीय दूतावास और वियतनामी प्राधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर हनोई से कोलकाता हवाई अड्डे लाया गया।
राजा कुमार वर्मा रांची के कैलाश नगर के रहने वाले थे और वियतनाम में योगा प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वहां एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। इसके बाद परिजनों ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने की सहायता मांगी थी।
कोलकाता हवाई अड्डे पर आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रांची जिला प्रशासन की ओर से पार्थिव शरीर को रांची स्थित पैतृक आवास तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई।
वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा मृतक के आश्रित को मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत ₹5 लाख की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0