गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मालवाहक पिकअप वैन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक गिरिडीह कॉलेज की ओर से शहर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह की ओर से बेंगाबाद की तरफ जा रही मालवाहक पिकअप वैन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
फिलहाल मृतक और घायल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के नंबर और अन्य माध्यमों से दोनों युवकों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0