JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने हाईकोर्ट से मांगी जमानत, निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती

रांची, 3 अक्टूबर: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। उन्होंने निचली अदालत द्वारा जमानत खारिज किए जाने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हालांकि, याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

Oct 3, 2026 - 18:19

एल. खियांग्ते की जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया है।

निचली अदालत में बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई थी कि जांच के दौरान एल. खियांग्ते के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। बचाव पक्ष ने यह भी कहा था कि जांच एजेंसी की छापेमारी के दौरान उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

फिलहाल हाईकोर्ट में दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख निर्धारित नहीं हुई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0