झारखंड में 5 से 9 अक्टूबर तक वज्रपात का अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश के आसार; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
रांची, 3 अक्टूबर: झारखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 5 से 9 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची, 3 अक्टूबर: झारखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 5 से 9 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
पिछले दो दिनों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने के कारण राज्य में बारिश नहीं हुई। आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते लोगों को गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ा।
विभाग के मुताबिक, उत्तरी हवाओं का प्रवाह प्रतिचक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में उत्तरी गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों तक बना हुआ है। इसी के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान पाकुड़ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लातेहार सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







